BREAKING

Jaunpur News: किताब खरीद घोटाले का आरोप, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल ने CBI जांच की मांग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किताब खरीद को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों में लगभग 33 करोड़ रुपये की किताबें खरीदीं, लेकिन ये किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकीं। वहीं एक प्रोफेसर पर अपने पिता द्वारा लिखी गई किताबों की हजारों प्रतियां केंद्रीय पुस्तकालय में मंगाने का भी आरोप है।

Jaunpur News: किताब खरीद घोटाले का आरोप, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल ने CBI जांच की मांग

मामले को लेकर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आख्या तलब की है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के प्रयासों से स्थापित यह विश्वविद्यालय अब भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा बनी रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव का किया आगाज़ 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें