BREAKING

Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव का किया आगाज़

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के आदेशानुसार बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में छात्र संख्या वृद्धि हेतु प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल को किया गया जिसमें प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित करके महाविद्यालय की छात्र संख्या में वृद्धि करने का सार्थक प्रयास करें। इसी क्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. बृजेश कुमार मिश्र, प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. जगत नारायण सिंह, कृष्ण सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने बयालसी इंटर कॉलेज में संपर्क स्थापित कर संस्था/छात्र हित में सार्थक प्रयास किए। 

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विषय विकल्पों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बयालसी महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूर्ण सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षणिक समन्वय अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्र संख्या वृद्धि तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें