Hyderabad News: दिल्ली में बिहार के युवक को गोली मारने की घटना निंदनीय: बिनय यादव
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली/हैदराबाद: दिल्ली में एक बिहार के युवक को गोली मारने की घटना को लेकर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युवक से पहले उसकी पहचान पूछी गई और जब उसने खुद को बिहार का बताया, तो उसे गोली मार दी गई। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण बताया।
बिनय यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में मौजूद बिहार के बड़े नेता इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही बिहार और बिहारी लोगों की याद आती है, जबकि ऐसे गंभीर मामलों में कोई आवाज नहीं उठाई जाती।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान
उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव के दौरान बिहारी लोगों को ट्रेनों में भरकर बिहार भेजा गया था और अब एक युवक की जान चली गई, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक बिहार के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।
बिनय यादव ने सभी बिहार के नेताओं से एकजुट होकर आवाज उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
| विज्ञापन |

