BREAKING

Jaunpur News: दीवार गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उर्दू बाजार मोहल्ले में बीती रात निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 40 वर्षीय मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।  

 उर्दू बाजार निवासी मोहम्मद समीर किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। समीर जब उर्दू बाजार की एक गली से गुजर रहे थे, तभी पास में बन रहे एक निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार तेज हवा का दबाव न झेल पाने के कारण उन पर गिर गई। दीवार गिरने से मोहम्मद समीर मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। समीर के सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सिर में गहरी चोट और अंदरूनी रक्तस्राव की आशंका के कारण उन्हें रात में ही ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद समीर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें