Jaunpur News: योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य
15 मई तक विशेष अभियान चलाकर सभी किसानों की बनेगी फार्मर रजिस्ट्री
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक एनआईसी कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 मई तक विशेष अभियान चलाकर शीर्ष प्राथमिकता पर शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस कार्य में लगे हुए सभी कृषि, राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य से अनुपस्थित पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की सभी उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन पांच गांव गांवों का भ्रमण करके फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की मौके पर समीक्षा करते हुए अधिकतम पूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी रखा जीवंत : कुलपति
जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों तथा विकास खंड का दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य में लगाए जाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि प्रत्येक दशा में शासन की मंशा के अनुरूप 15 मई तक प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बन जानी चाहिए। बताया कि जिले में अब तक 76 प्रतिशत से अधिक किसानों के किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) बन चुकी है। इनकी कुल संख्या 672340 से अधिक है। अभी भी दो लाख सात हजार किसानों की फार्मर आईडी बनाई जानी बाकी है। सभी जन सुविधा केंद्रों, ग्राम पंचायतो में कैंप के माध्यम से तथा किसान द्वारा स्वयं भी अपना किसान पहचान पत्र ऑनलाइन बनवा सकते है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, उप निदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
| Advt |
| विज्ञापन |