Jaunpur News: श्री राम विवाह हुआ संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महर्षि जमदग्नि के पावन धरा पर आदि गंगा गोमती के किनारे चल रहे 7 दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन श्री राम विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। आपको बता दे, यह कथा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर प्रख्यात कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा कही जा रही है। वही, हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचकर कथा का लाभ उठा रहे है। इस दौरान मौके पर मातृशक्ति के रूप मे नगर पालिका अध्यक्षा मनोरमा मौर्य, डॉ वंदना सरकार, विनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, उमा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, शशि मौर्या, गीता चौरसिया, डॉ सरला त्रिपाठी, डॉ अनीता त्रिपाठी, डॉ स्वप्निल सिंह, सलोनी निषाद, उमा निषाद, आनंद मिश्र, डॉ रामसूरत मौर्य, निखिलेश सिंह, डॉ पवन चौरसिया, सुनील यादव(ब्लॉक प्रमुख), डॉ राजीव त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राघवेंद्र दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के फाइनल में यूपी की भिड़ंत होगी हिमाचल से
| विज्ञापन |