BREAKING

Jaunpur News: डीएम से प्रो. सत्यप्रकाश एवं प्रो. अजय दुबे ने शिष्टाचार की भेंट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। साहित्यकार एवं ज़िलाधिकारी जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह (IAS) ने स्व कृति 'कर्मकुम्भ' पुस्तक प्रोफेसर सत्य प्रकाश त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष हिन्दी,बीएनकेबी पीजी काॅलेज अकबरपुर, अंबेडकरनगर) को प्रदान की। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय कुमार दुबे (डीन शिक्षा संकाय, वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर) ने टी.डी.पी.जी. कालेज  की वार्षिक पत्रिका 'मंथन' को डीएम जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र एवं प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को भेंट किए। वही टीडी काॅलेज के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर डाॅ.महेन्द्र त्रिपाठी अपने आवास पर प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी का आत्मीय स्वागत किए एवं 'मञ्जरी' काव्य संग्रह सादर भेंट किए एवं पीईएस विवेक सिंह द्वारा हिन्दी साहित्य के आदिकाल की प्रवृत्तियों, रचनाओं एवं व्याकरण संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साहित्यकार मुरलीधर मिश्र ने आभासी पटल पर प्रो. सत्यप्रकाश , रामदयाल द्विवेदी, प्रो. भारतेन्दु मिश्र टीडी बलिया से बात कर जौनपुर के साहित्यिक पृष्ठभूमि की चर्चा की। इस अवसर पर डाॅ.राधिका प्रसाद त्रिपाठी ग्लोबल स्कूल अयोध्या के निदेशक डाॅ. भावेश त्रिपाठी पुत्र प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं सूत्रधार अश्वनी तिवारी शोध छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री राम विवाह हुआ संपन्न

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें