BREAKING

Bareilly News: राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के फाइनल में यूपी की भिड़ंत होगी हिमाचल से

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के चौथे दिन गुरुवार को रोमांच भरे मैच में महिला खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। इसमें उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को हराकर एवं हिमाचल ने छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। नाथ नगरी बरेली खेल ऊर्जा और राष्ट्रीय स्तर के उत्साह का केंद्र बनी हुई है।

 फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन मैच मैदान पर जोश, जज़्बा और खेल भावना  देखने को मिला, जहां देशभर से आई 27 टीम की महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।चौथे दिन के सेमी फाइनल के 6 मुकाबले हुए। इनमें पहले मैच में हिमाचल ने छत्तीसगढ़  को 32=8 से, दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को हराया। 


तीसरे मैच में पंजाब ने पश्चिमी बंगाल को 15=14 से, राजस्थान ने महाराष्ट्र को 19=2 से, राजस्थान ने पंजाब को 18=13 से, पश्चिमी बंगाल ने महाराष्ट्र ने को 8=3 से हराया। खिलाड़ियों ने तेज़ रफ्तार, सटीक पासिंग, शानदार डिफेंस और प्रभावशाली रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हर मैच को संघर्षपूर्ण और दिलचस्प बना दिया। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और हर गोल पर तालियों की गूंज से माहौल जीवंत बना रहा।

यह प्रतियोगिता इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में चल रही हैं। चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के बीजेपी  विधायक राघवेंद्र शर्मा की  उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने खिलाड़ियों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया जिससे खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि बरेली में इस स्तर की प्रतियोगिता होना शहर के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार, फ्यूचर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, डॉ. पवन सक्सेना, मनीष अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय शूटर कमल सेन, डॉ. राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल (एस) में नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगी मजबूती

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें