BREAKING

Jaunpur News: मनबढ़ों का तांडव,घर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त की नांद व खूंटा


पीड़ित नामजद तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार 

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र बजनु यादव बुधवार कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को घर पर बैठा हुआ था।तभी पड़ोसी राजकुमार यादव, दीपक, मोनू, आलोक, अशोक यादव,राजबहादुर यादव और मुन्नर यादव पुरानी जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर भद्दी - भद्दी गालियां देते हुए घर पर चढ़ दरवाजे के सामने पशुओं के लिए रखी नांद खूंटा को क्षतिग्रस्त करने लगे।विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर जाते - जाते परिवार को जान से मारने की धमकी दिए,जिससे परिवार डरा व सहमा है।उन्होंने कहा कि उक्त मनबढ़ व फरेबी है किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है।

घटना का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

विदित हो कि जब उक्त लोगो द्वारा जब पशुओं के लिए रखे नांद व खूंटा को क्षतिग्रस्त कर रहे थे वहीं समय किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है वीडियो एक मिनट तैतालिस मिनट का है वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उक्त लोगो द्वारा गाली गलौज देते हुए ईट पत्थर चला रहे है और नांद,खूंटा को क्षतिग्रस्त कर रहे है।पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें