Jaunpur News: रात में घर में घुसकर मारने पीटने,धमकी देने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी, जौनपुर। क्षेत्र के रसड़ा बाजार में सोमवार देर रात घर में घुसकर लाठी डंडे से मारने पीटने, घमकी देने तथा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के आरोप में महिला की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रसड़ा गांव निवासी घनश्याम सिंह की पत्नी किरन देवी ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया कि पड़ोस की गीता देवी, वंशधारी सेठ, प्रहलाद सेठ, मंगला सेठ व मुन्ना सेठ सोमवार रात करीब पौने 10 बजे सीढ़ी से छत के सहारे घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई की। घर मे रखे सामानों के साथ सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों के ऊपर इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वे आसपास के लोगों के साथ अक्सर विवाद करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की होगी जांच
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
