Jaunpur News: ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की होगी जांच
जमालपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के शिकायती पत्र पर जिला पंचायत अधिकारी को डीएम ने किया नामित
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। विकासखंड के ग्राम जमालपुर में हुए विकास कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत गांव के ही महेंद्र यादव ने डीएम से की है।मामले में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण के अधिशासी अभियंता को जांच सौंपी है। उक्त गांव निवासी महेंद्र यादव ने हलफनामा देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा में कराए गए कार्य अधोमानक है। ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य करने में अनियमितता बरती गई है। जिलाधिकारी ने उक्त की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत अधिकारी को जांच सौंपी है। तकनीकी कार्य की जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी नामित किया गया है। मामले में ग्राम प्रधान फूलकुमारी का कहना है कि मेरे द्वारा गांव के विकास के लिए मिली धनराशि का ईमानदारी से उपयोग किया गया है। जांच का स्वागत है।जांच होने पर सत्य सामने आ जायेगा।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुंबई युवक कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में पहुंचे अर्जुन सिंह, यूथ कांग्रेस का बढ़ाया हौसला
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
