BREAKING

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए दो बालको की मौत, मचा कोहराम

पुलिस ने शव कब्जे में ले भेजा पोस्टमार्टम हेतु

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली के पराहित गांव के तालाब में नहाने गए दो बालको की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। गांव में घटित हृदय विदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पराहित गांव निवासी अरविंद का पुत्र मोनू उर्फ सत्यम(12) और लालबहादुर का पुत्र उमंग (9)मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे करीब बिना किसी को बताए गांव स्थित तालाब में नहाने चले गए। घर के लोग गेहूं की कटाई में व्यस्त होने के कारण सुबह ही खेत में चले गए थे। देर सायं खेत से लौटने के बाद बालक घर पर नहीं मिले तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। काफी खोजबीन के बाद घर के बगल लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर दोनों का शव तालाब में पड़े होने की सूचना मिली। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की होगी जांच 

लोगो का कहना है कि दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए जिससे  मौत हो गई। सभी गांव वाले उक्त तालाब के पास पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाले । घटना की सूचना पर दोनों मृतक की माताए भी मौके पर पहुंची उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में  दो मौत होने से सन्नाटा छा गया। किसी के घर पर चूल्हे नहीं जले। मृतक बालक मोनू उर्फ सत्यम के पिता लालबहादुर दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते है। सत्यम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। वही मृतक उमंग के पिता मुंबई रहते है। घटना सूचना पर वह भी घर के लिए ट्रेन में बैठ गए। उनके दो पुत्रों में मृतक उमंग बड़ा था। गांव स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। वही देर रात घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने  दोनों का शव कब्जे में लेकर कोतवाली लौट आए ।बुधवार सुबह विधिक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें