Mumbai News: आर्य समाज, बोरीवली द्वारा यज्ञ, भजन एवं काव्य पाठ संपन्न
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। आर्य समाज, बोरीवली के साप्ताहिक सत्संग में रुद्र पाठक एवं समृद्धि पाठक के जन्मदिन के विशेष अवसर पर रविवार 26 अप्रैल 2026 को आयुष्काम यज्ञ,भजन एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर ब्रह्म आचार्य मनुदेव द्वारा ब्रह्म यज्ञ एवं देव यज्ञ से आयोजन की शुरुआत हुई तत्पश्चात रुद्र पाठक ने आर्य समाज के नियमों का पाठ किया।आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजन उपदेशक प्रभाकर गुप्ता के हृदयस्पर्शी भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरकारी काम में बाधा डालने व विद्युत चोरी के आरोप 21 महिलाओं सहित 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रभाकर गुप्ता का साथ तबला वादक रामजी मिश्रा नें दिया।मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि रासबिहारी पांडेय ने श्रीराम,मां गंगा तथा भारतीय संस्कृति पर बेहतरीन रचनाओं का पाठ किया।आर्य समाज बोरीवली के विद्वान आचार्य प्रभारंजन पाठक द्वारा शांति पाठ एवं स्वादिष्ट जलपान के बाद आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्वतजनों ने सपरिवार उपस्थित होकर यज्ञ-भजन का लाभ प्राप्त किया। आचार्य प्रभारंजन पाठक ने आये हुए मान्यवरों के प्रति आभार प्रकट किया।जिसमें प्रभाकर गुप्ता,रामजी मिश्रा, रासबिहारी पांडेय,स्वामी योगानंद सरस्वती, जनहित इंडिया के रिपोर्टर मुन्ना यादव 'मयंक',अजीत भाई पटेल, भावेश परमार, श्रीमती रेखा परमार, राजेश परमार, हरेश पटानी, विनय वेलाणी आदि गणमान्य सज्जनों नें भाग लिया।
| Advt |
