Jaunpur News: सरकारी काम में बाधा डालने व विद्युत चोरी के आरोप 21 महिलाओं सहित 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर नई बस्ती गांव में बुधवार को स्मार्ट मीटर की शिकायत पर जांच करने गई विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ गोलबंद हो महिलाओं द्वारा की गई बदसलूकी का मामला काफी गंभीर हो गया है। पुलिस ने अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, विद्युत चोरी सहित विभिन्न आरोपों में 19 महिलाओं सहित 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारेपुर नई बस्ती गांव निवासी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगने से बेतहाशा बिल आने की शिकायत पर मंगलवार को स्मार्ट मीटर उखाड़ कर पावर हाउस डोभी परिसर में फेक कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: परिवहन समिति के सभापति के रूप में एड. राजकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार
जिसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंता मौके पर जाकर जांच की। सही पाए जाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया तो महिलाएं उग्र हो टीम के साथ बदसलूकी की। वाहन पर सरपत रख फूंकने की धमकी देते हुए टीम को मौके से खदेड़ दिया। पूरे घटनाक्रम के संबंध में अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी।पुलिस तहरीर के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, विद्युत चोरी सहित अन्य आरोपों में किरन, मीना,गीता,मुनिया,संदीपा, गीता,आरती,रामलाल, लीलावती, गीता,अंजनी,अनिता,बिहारी,दशरथ, उषा,पूनम,मुनक्का,सूबेदार, सोना,सरिता,रमेश,गायत्री,रामाकांत, मंजू मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)