Mumbai News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई सचिव बने विराज मुकुंद कुलकर्णी
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भाजपा मुंबई अध्यक्ष एड. अमित साटम के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा जारी पदाधिकारियों सूची के अनुसार विराज मुकुंद कुलकर्णी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई का सचिव बनाया गया है। अत्यंत विनम्र, शालीन और सुशिक्षित विराज कुलकर्णी ने दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार मानते हुए कहा कि वे पूरी समर्पित भावना के साथ पार्टी के विकास की दिशा में निरंतर काम करेंगे। ज्ञातव्य हो कि विराज कुलकर्णी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकुंद कुलकर्णी के सुपुत्र हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल व सम्मान समारोह आयोजित
| विज्ञापन |

