BREAKING

Mumbai News: मोरेश्वर वैद्य की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

नालासोपारा। आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्राचार्य, स्वर्गीय वैद्य मोरेश्वर वैद्य सर की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर, संस्कृत संहिता विभाग ने "समान वायु चिकित्सा विचार" इस विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने स्वर्गीय वैद्य मोरेश्वर वैद्य सर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद आज के व्याख्याता वैद्य माधव भागवत ने धन्वंतरि पूजा की, संस्था के सचिव और  महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त डॉ. ऋजुता दुबे और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे ने दीप प्रज्वलन किया। इस कार्यक्रम के  व्याख्याता  वैद्य माधव भागवत को संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने सम्मानित किया और फिर कार्यक्रम शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल व सम्मान समारोह आयोजित

वैद्य माधव भागवत ने कहा, "बीस से पच्चीस साल तक शुद्ध आयुर्वेद चिकित्सा करते हुए, मुझे यह अनुभव हुआ है कि आयुर्वेद के सिद्धांत कभी नहीं बदलते हैं," उन्होंने पचन संस्थान को नियंत्रित करने वाली समान वायु से जुड़ी बीमारियों और उनकी चिकित्सा को आसान भाषा में समझाया, और औषधी सेवन काल का महत्व भी समझाया। इस प्रोग्राम में महाविद्यालय के सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थेl कार्यक्रम  का संचालन संस्कृत संहिता विभाग प्रमुख वैद्य शुभांगी पाटिल ने किया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें