BREAKING

Jaunpur News: शिक्षा चौपाल व सम्मान समारोह आयोजित

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बारीगांव स्तिथ कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा चौपाल, जागरूकता रैली एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से बच्चों के नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं राष्ट्रीय आय-योग्यता आधारित परीक्षा में सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह, लालबहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह, अरविंद कुमार, गिरधारीलाल, भरत मणि मिश्रा, ओम प्रकाश चौरसिया, रामसजीवन मौर्य व आद्या प्रसाद सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

वहीं न्याय पंचायत के उ.प्रा.वि. भैसहा के उत्कृष्ट प्रधानाध्यापक कृपाशंकर व कंपोजिट विद्यालय दतांव के प्रधानाध्यापक राकेश प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। सत्रांत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक बृजलाल गौतम व नंदलाल गौतम को बच्चों सहित सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए, तभी शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्जुन यादव, पूर्व प्रधान संगमलाल गुप्ता, मोहम्मद यासीन, जगदीश प्रसाद गौतम, संतलाल व रमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह के आयोजन में प्रधानाध्यापक मानिकचंद्र व नोडल शिक्षक इंद्रजीत यादव की भूमिका सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें