BREAKING

Jaunpur News: मत्स्य पालन में मीरा सिंह बनीं मिसाल, 15 लाख अनुदान से खड़ा किया सफल व्यवसाय

छोटे गांव से शुरू कर 25 एकड़ तक फैलाया कारोबार, 1250 कुंतल उत्पादन से 1.25 करोड़ का टर्नओवर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विकास खंड सुइथाकला के बुढपुर गांव की निवासी मीरा सिंह ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर एक मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर आज बड़े व्यवसाय में बदल चुका है, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिले हैं। मीरा सिंह ने वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक एकड़ तालाब से मत्स्य पालन शुरू किया। शुरुआती दौर में तकनीकी जानकारी, मछलियों की देखभाल और बाजार तक पहुंच जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बाद में मत्स्य विभाग से जुड़कर उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति अपनाई और प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उनका चयन बीज हैचरी के लिए हुआ, जिसमें उन्हें 15 लाख रुपये का अनुदान मिला। इसके बाद उन्होंने पंगेशियस मछली का पालन शुरू किया, जिसकी बाजार में अच्छी मांग है। सही तकनीक और प्रबंधन के चलते उत्पादन लगातार बढ़ता गया।

वर्ष 2024-25 में दो उत्पादन चक्र में करीब 1250 कुंतल मछली उत्पादन कर उन्होंने लगभग 1.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। वर्तमान में वे करीब 25 एकड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन कर रही हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई लोगों ने मत्स्य पालन को अपनाया है। मीरा सिंह अब अन्य किसानों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दे रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की योजनाओं व सहयोग को दिया है।

यह भी पढ़ें | Bihar News: रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज सेंटर की स्थापना की मांग

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें