Jaunpur News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी,जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनौरा गांव के पास गुरुवार दोपहर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। वाराणसी जनपद के लालपुर निवासी 24 वर्षीय गोविंदा सिंह पुत्र अर्जुन बाइक से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। वह कनौरा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही मैजिक टायर फटने से असंतुलित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इलाज के लिए लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मैजिक सहित चालक अजय यादव निवासी सतमेसरा को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: आर्य समाज, बोरीवली द्वारा यज्ञ, भजन एवं काव्य पाठ संपन्न
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news