BREAKING

Jaunpur News: पारा चढ़नें के साथ ही जल निगम का मोटर जला, जलापूर्ति बाधित

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकिया जौनपुर।बढ़ रही भीषण गर्मी, निरंतर चढ़ रहे पारे के बीच बढ़ती प्यास और सुख रहे हलक से आम जन जीवन प्रभावित है वही इसी बीच जल निगम का मोटर जल जाने से मुसीबत और बढ़ गई है। बुधवार कों शीतला चौकिया धाम स्थित जल निगम का मोटर जल जाने से शीतला चौकिया धाम व आसपास क्षेत्रो में जलापूर्ति ठप हो गई है। जिससे क्षेत्र में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।गुरुवार कों दूसरा दिन था ज़ब जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पंप ऑपरेटर का कहना है की मोटर निकाला जा रहा है। बनने के बाद मोटर ढीला जायेगा तभी जलापूर्ति बहाल होगी।

फिलहाल पानी कों लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। शीतला चौकिया दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों कों भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शीतला चौकिया जल निगम से देवचंदपुर,चौकीपुर,महंगुपुर,विशेषरपुर आदि क्षेत्रो में जलापूर्ति होती है।महंगुपुर निवासी नितेश साहू,राकेश प्रजापति,राजेश, दीपू, राजू, प्रकाश आदि नें अतिशीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने की मांग किया है।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें