BREAKING

Jaunpur News: नाली विवाद कों लेकर दो पक्षो में मारपीट, तेरह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

छेड़खानी व आभूषण छीननें का आरोप 

बिपिन सैनी  @ नया सवेरा 

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया मोहल्ला में आपसी विवाद में दो पक्षो में बीते सोमवार कों हुई जमकर मारपीट के मामले में थाना पुलिस नें दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर बुधवार को तेरह नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।दोनों पक्षो नें एक दूसरे पर घर की महिला से छेड़खानी करने व आभूषण छीन लेने का आरोप भी लगाया है।मामले की छानबीन शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव कों सौंपी गई है।उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव का कहना है की मामला नाली के विवाद कों है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पारा चढ़नें के साथ ही जल निगम का मोटर जला, जलापूर्ति बाधित

थाना क्षेत्र पचहटिया निवासी बंटी साहू व शनि प्रसाद वर्मा के परिवार के बीच बीते सोमवार रात्रि ग्यारह बजे जमकर मारपीट हो गई।दोनों पक्षो नें एक दूसरे पर मारपीट करने व घर की महिला से छेड़खानी करने तथा आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दिया है।एक पक्ष से अमृत कुमार साहू का आरोप है की घर की महिला से अश्लील हरकत करने पर मना करने पर विपक्षी सूरज प्रकाश वर्मा, रितिक सेठ,राजू, शनि सेठ व पूनम सेठ नें मारपीट कर भयोहु नंदिनी, विक्की व अमृत कुमार को घायल कर दिया।जाते जाते भयोहु के कान की बाली नोच ले गए।जबकि दूसरे पक्ष से शनि प्रसाद वर्मा नें तहरीर देकर आरोप लगाया है साहू परिवार के बंटी साहू व उनकी पत्नी व माता,पिता तथा पिंटू साहू व उनकी पत्नी,व माता तथा बहन नें रंजिशन लाठी व पत्थर से घर में घुसकर हमला कर मेरे भाई,बहन,माता पिता व मुझे  घायल कर दिया।घर की महिला से छेड़खानी भी की व कीमती आभूषण छीन ले गए।थाना प्रभारी केके सिंह से पूछने पर उनका सीयूजी नंबर किसी अमित कुमार नें उठाकर मामले से अनभिज्ञता जताया।वहीं  शीतला चौकिया चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव नें बताया की दोनों पक्षो में नाली का विवाद है।इसी कों लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षो से प्राप्त तहरीर के आधार पर एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से आठ, कुल तेरह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें