BREAKING

Jaunpur News: चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरेथुवा गांव में पूर्व की चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरेथुवा निवासी संदीप राजभर (पुत्र डॉ. राम आधार) पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया।  हमलावरों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। घायल संदीप को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पेट में चाकू फंसा होने के कारण हालत चिंताजनक है।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें