BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात चोरों ने नवागत थाना अध्यक्ष को दी सलामी

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के मटियाही गांव में बन रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में अज्ञात चोरों ने रुम में से इनवर्टर बैटरा चुरा ले गये जानकारी अनुसार रविवार को थाना सुजानगंज में राधेश्याम मौर्या पुत्र रामलाल मौर्य निवासी मटियाही तहरीर देते हुए आरोप लगाए की शनिवार की शाम को अज्ञात चोरों द्वारा जल जीवन मिशन की टंकी के कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर और बैटरा को चुरा लिया गया है। वहीं पीड़ित जल जीवन मिशन टंकी में पहरेदारी का कार्य करता है। इस मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मनबढ़ों का तांडव,घर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त की नांद व खूंटा 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें