BREAKING

Jaunpur News: ईंट-पत्थर बरसाकर भैंस लाद ले गए चोर

लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में खौफ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुंछा गांव में आधी रात को पिकअप सवार नकाबपोश चोरों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए एक भैंस लाद ली, जबकि दूसरी भैंस को लादने के दौरान उसकी पूंछ टूट जाने से उसे छोड़कर फरार हो गए। चार दिन के भीतर क्षेत्र में इस तरह की दूसरी  वारदात से पशुपालकों में खौफ पैदा हो गया है।

उक्त गांव निवासी राम शिरोमणि यादव का परिवार रात में भोजन के बाद सो गया था। बरामदे में बंधी भैंसों को निशाना बनाते हुए देर रात सफेद पिकअप से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने एक भैंस खोलकर वाहन पर लाद ली। इसके बाद चोर पड़ोसी नंदू चौरसिया के घर पहुंचे और उनकी भैंस भी खोलकर ले जाने लगे।

जब चोर भैंस को पिकअप पर चढ़ाने लगे तो भैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान खींचतान में उसकी पूंछ टूट गई और खून बहने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और टॉर्च लेकर दौड़े। खुद को घिरता देख चोरों ने ईंट-पत्थर चलाकर ग्रामीणों को डराया और घायल भैंस को वहीं छोड़कर राम शिरोमणि यादव की भैंस लेकर छबीलेपुर की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजन 11 का जलवा, अरशद 11 को रोमांचक मुकाबले में दी मात

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित राम शिरोमणि यादव ने बताया कि उनकी भैंस काफी कीमती थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले कुछ लोग खुद को व्यापारी बताकर भैंस खरीदने आए थे, लेकिन मना करने पर लौट गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वही लोग घटना में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कुकुड़ीपुर गांव में रामसागर यादव की भैंस चोरी के दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आई थी। वहीं देवकली क्षेत्र में अशोक यादव की दो भैंसें भी चोरी हो चुकी हैं। पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें