Jaunpur News: राजन 11 का जलवा, अरशद 11 को रोमांचक मुकाबले में दी मात
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में राजन 11 और अरशद 11 के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान अरशद की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान राजन मिश्रा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर 2 गेंद में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।
राजन 11 की टीम में उपकप्तान देवेंद्र खरे, जावेद अहमद, सुशील तिवारी, मसूद, इमरान, चंद्रेश यादव, रोहित चौबे, मयंक श्रीवास्तव, मनीष सिंह और आनंद सिंह शामिल रहे। वहीं अरशद 11 की टीम में अखिलेश सिंह, उप कप्तान अंबुज मिश्रा, तबरेज, मुकेश, डब्बू सिंह, अजय, संदीप यादव, विनोद यादव, रवींद्र मिश्रा, बेलाल हुसैन और मोहम्मद राफे ने हिस्सा लिया।
मैच के दौरान अंकित जायसवाल की शानदार कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। इस अवसर पर कोच मोहम्मद अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, अजय शुक्ला, सुजीत शुक्ला, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और मेराज अहमद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेवढ़िया ग्राम सभा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)