Jaunpur News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
नगर के सरकारी अस्पताल तिराहे के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह ने सभासदों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया।
इसी क्रम में गौशाला, ऊंचनी, शिवपुर सहित दर्जनों स्थानों पर संगोष्ठियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर जयकारों के साथ बड़ी संख्या में लोग शोभायात्राओं में शामिल हुए और अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा एवं प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजन 11 का जलवा, अरशद 11 को रोमांचक मुकाबले में दी मात
| विज्ञापन |

