BREAKING

Jaunpur News: एसएसपी ने जमैथा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को अखड़ो धाम जमैथा चौकी का उद्घाटन किया।  यह चौकी क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थापित की गई है। यह स्थान गौराबादशाहपुर व केराकत को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है तथा महर्षि परशुराम के पिता, जमदग्नी ऋषि की तपोस्थली व अखड़ो माता मन्दिर पर लगने वाले मेला व मन्दिर पर आने वाले दर्शनार्थिंयों से होने वाली भीड़ की सुरक्षा व नदी किनारे स्थित होने के कारण प्रभावी रात्रि चेकिंग एवं निगरानी की आवश्यकता थी। 

चौकी के स्थापित होने से आसपास के गांवों सरैया, पहेतिया, भूलेमऊ, उत्तरगांवा, वजहुद्दीनपुर, जमैथा , नाथूपुर, वशीरपुर में अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस सहायता और अधिक प्रभावी होगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनता की सुरक्षा एवं प्रभावी पुलिसिंग पर बल दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्त थाना प्रभारी सृष्टि जैन सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दीवार गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें