Jaunpur News: आधुनिकता की अंधी दौड़ में पतन निश्चित है पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में चल रहे भागवत कथा के प्रसंग को आगे बताया समाज अपनी संस्कृति और सभ्यता का परित्याग कर आधुनिकता की अंधी दौड़ में अपने को शामिल कर लेता है उस समाज का पतन और विनाश होना सुनिश्चित है। उक्त उद्गार तिलहरा सुजानगंज में श्रीमती निशा शुक्ला व शिवेंद्र शुक्ला के संयोजकत्व में चल रही भागवत कथा में वृन्दावन धाम से पधारे अनुराग कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार देर शाम व्यक्त किया।कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र की सार गर्भित विवेचना करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सुधी श्रोताओं को सीख देते हुए विद्वान वक्ता ने कहा कलयुग में जब भी जैसे भी समय मिले पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परमपिता परमेश्वर के नाम का जाप करें आप की मनोकामना की पूर्ति अवश्य होगी।कथा के मध्य प्रसंगानुसार भजन कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करते रहे।कथा के विश्राम होने पर आरती आयोजित की गयी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आयुक्त राम सूरत दुबे पत्नी सुशीला देवी, सत्यदेव तिवारी, अवधेश शरण जी महराज, पूर्व प्रधान उमानाथ तिवारी आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाज में अपने कार्यों से हमेशा विजेता रहती है पत्रकारों की टीम : दुर्गेश सिंह
| Advt |
| विज्ञापन |