BREAKING

Jaunpur News: संगठित राजनीतिक शक्ति से ही होता है समस्याओं का समाधान, मिलता है अधिकार: डॉ. संजय

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि संगठन में शक्ति निहित होती है। संगठित होकर संघर्ष करने पर सभी समस्याओं का समाधान संभव है। संगठित राजनीतिक शक्ति से समस्याओं का समाधान भी किया जा सकता है और अधिकारों को प्राप्त भी किया जा सकता है। कार्यकर्ता आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे। डॉ. निषाद ने मछुआरा समाज के सर्वांगीण विकास लिए राष्ट्रीय स्तर पर व प्रदेश स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज के बीच जाए और योजनाओं की जानकारी दे। 


जिसका लाभ उठाते हुए मछुआरा समाज के लोग आर्थिक प्रगति कर सके। मछुआरा समाज के लोगों का आह्वान किया कि बिना किसी के बहकावे में आए संगठित रहे। संगठित समाज ही अधिकारों को प्राप्त कर प्रगति किया है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय निषाद व विधानसभा अध्यक्ष दीनानाथ निषाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व संचालन सभासद व प्रदेश युवा वाहिनी निषाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रेज निषाद ने किया। इस अवसर पर विजय निषाद एडवोकेट, जय निषाद, सुरेन्द्र निषाद, अखिलेश निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर-मुरादाबाद के कॉलेजों के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU, शिक्षा और शोध को मिलेगा नया आयाम




Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें