Jaunpur News: जौनपुर-मुरादाबाद के कॉलेजों के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU, शिक्षा और शोध को मिलेगा नया आयाम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर/मुरादाबाद। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद और टीडीपीजी कॉलेज, जौनपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभागों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों संस्थानों के शिक्षकों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह MoU शैक्षणिक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को नए अवसर प्रदान करेगा। दोनों कॉलेजों ने उत्कृष्टता और सहयोग की भावना के साथ शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिवदयाल मिश्रा समेत अनेक दिग्गज भाजपा पदाधिकारियों ने थामा शिवसेना का भगवा
कार्यक्रम में टीडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर सिंह ,एवं जितेन्द्र कुमार सिंह, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्रो आनंद कुमार सिंह, डॉ. चंद्रजीत, यादव टीडी कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. सुधांशु सिन्हा, प्रो. शिखा श्रीवास्तव प्रो. सुदेश कुमार सिंह (संयोजक, आईक्यूएसी), डॉ. डी.के. सिंह एवं डॉ. संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक रिश्तों को मजबूत करेगा और छात्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा। यह पहल भविष्य में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेगी।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)