BREAKING

Jaunpur News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जली

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव में गुरुवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें एक किसान की मेहनत जलकर राख हो गई। गांव निवासी अल्ताफ अहमद की पककर तैयार गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग एक बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।

बताया जाता है कि दोपहर के समय ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली, जो पास के खेत में गिर गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बच सकीं। घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में किसान को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी जर्जर ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें