BREAKING

Jaunpur News: मड़ियाहूं में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में नगर के एक मैरिज हॉल में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आर पी गिनोडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के चिकित्सकों की टीम ने कुल 120 मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं तथा आंखों की देखभाल से संबंधित परामर्श भी दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर, दिलीप कुमार, नितेश सेठ, सत्यनारायण सेठ, चंदन केसरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जली

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें