Jaunpur News: जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में समस्त चार्ज अधिकारियों को, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सी0 एम0 एम0 एस0 पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने, उनके ट्रेनिंग बैच बनाने का कार्य तीन-तीन दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 10,000 से अधिक से गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण 16 अप्रैल से तहसील स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध है इसलिए इस कार्य को गंभीरता के साथ समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाचार पत्र 'उम्मीद ऑफ पब्लिक' ने पूर्ण किया छ: बसन्त
| विज्ञापन |
