BREAKING

Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम

इंटर व हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज का वर्ष 2026 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एक बार फिर उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन व शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिनव यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आस्था शुक्ला (85.2%), प्रगति सिंह (83.8%), शगुन जायसवाल (82.8%), अनुराग यादव (82.4%) और कुमुद (81.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कुल 30 छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए।

वहीं हाईस्कूल परीक्षा में अनामिका सरोज ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयांश मौर्य (90.3%), रिया पाल (86.8%), प्रांशी कुशवाहा (86%), वर्तिका यादव (85.5%), मुस्कान राय (85.5%), वैशाली सिंह (84.6%), विरलय यादव (84%), आदित्य यादव (83.8%) और आर्यन सिंह (83.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में 42 छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे शिक्षकों की मेहनत तथा विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है, जब उनका पढ़ाया छात्र अच्छे अंक लेकर आता है तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होती है। हमारे विद्यालय में हर विद्यार्थी पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम, अनुराधा विश्वकर्मा ने जिले में चौथा स्थान पाया












Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें