BREAKING

Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम, अनुराधा विश्वकर्मा ने जिले में चौथा स्थान पाया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा अनुराधा विश्वकर्मा ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अनुराधा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने भी छात्रा को सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इंटरमीडिएट परीक्षा में सौम्या सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कृषि विज्ञान संकाय में ओम सिंह ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। हाईस्कूल परीक्षा में आदित्य कुमार मौर्य ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, सभी केंद्रों पर पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाएं अनिवार्य

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें