BREAKING

Jaunpur News: पत्रकार अजीम सिद्दीकी की मां का निधन

 नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक, मीडिया कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी पत्रकार अजीम सिद्दीकी की माता रोशन जहां का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थी। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । देर शाम उन्हें गांव की पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- ख़ाक किया गया। 

शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया जगत से जुड़े लोगों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बीते वर्ष उनके पति कमरुद्दीन का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

देर शाम गुरैनी मदरसे के नायब नाजिम अहमद नसीम ने नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्हें गांव के पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

दिवंगत रोशन जहां अपने पीछे बेटा, बेटी और पोता समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। मीडियाकर्मियों ने नगर में बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति एवं सदगति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राममूर्ति यादव, इंद्रजीत सिंह मौर्य, आनंद सिंह, यूसुफ खान, हाजी जियाउद्दीन, श्यामचंद्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश प्रजापति, भानु सिंह, फहीम अहमद, मोहम्मद अरशद, राकेश शर्मा, उमेश सिंह (बाबा), मोनू श्रीवास्तव, जीशान सिद्दीकी, औरंगजेब, अफजल आदि मौजूद रहे।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें