Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
नेवढ़िया जौनपुर। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक द्वारा एक युवती को भगाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बीते 25 अप्रैल की शाम करीब 7:15 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। तब पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार युवक और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी पर केस
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)