BREAKING

Jaunpur News: युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी पर केस

नया सवेरा नेटवर्क

नेवढ़िया, जौनपुर। थाना क्षेत्र की एक गांव की एक युवती ने प्रयागराज जनपद निवासी आशु तिवारी पर फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने मंगलवार को नेवढ़िया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते तीन-चार महीनों से आरोपी उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से उसके रिश्तेदारों के व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है, जिससे उसे मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आशु तिवारी निवासी ग्राम बैजन्टी पोस्ट नेदुआ, जिला प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आनलाइन फीड कर सकेंगे  परिवार और मकान की  जानकारी 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें