BREAKING

Jaunpur News: बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर जौनपुर। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से 39 करोड़ के अनुमानित बजट पर स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में नगर की सीमाओं पर स्वागत द्वार के साथ नामकरण महाराणा प्रताप, भगवान परशुराम, अशोक सम्राट, एपीजे अब्दुल कलाम किए जाने तथा इंदिरा चौक की चारों सड़कों का नामकरण सल्तनत बहादुर, महाराणा प्रताप, परशुराम व आम्बेडकर मार्ग का बोर्ड लगाए जाने पर सभासदों ने सहमति प्रदान की।

इसके अलावा वार्डो में सार्वजनिक स्थलों पर बेंच, सभासदों के नाम का बोर्ड फोटो सहित, मार्गों पर प्रकाश हेतु स्काई लिफ्टर, चार सौ व ढाई सौ केवीए के मोबाइल ट्रांसफार्मर क्रय किए जाने आदि प्रस्तावों पर सहमति बनी।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि नगर पंचायतों के विकास के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। जो भी काम प्रस्तावित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि सभी वार्डों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या ने सभी का स्वागत तथा संचालन वरिष्ठ लिपिक प्रवेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वैभव सिंह, हरीलाल, मोदनवाल, चंद्रशेखर निगम, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिलीप शर्मा, पुष्पा सरोज, सुशील उपाध्याय आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रमिकों को संख्या बढ़ाए जिससे समय से कार्य पूर्ण किया जा सके: डीएम

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें