BREAKING

Jaunpur News: श्रमिकों को संख्या बढ़ाए जिससे समय से कार्य पूर्ण किया जा सके: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की हों, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रमिकों को संख्या बढ़ाए जिससे समय से कार्य पूर्ण किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 01 मई को श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान किया जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी से सहायक अभियंता करुणेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपद के किसान भाइयों को सामान्य बीज, मिनीकिट, प्रमाणित बीज एवं संकर बीज प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें