BREAKING

Jaunpur News: सच्चे मन से याद करने से भी ईश्वर की प्राप्ति होती है: पं. भोलानाथ

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पुरानी बाजार में वीरेंद्र कुमार उमर उर्फ़ मुन्ना के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास पंडित भोलानाथ जी महाराज ने भक्तों को कथा श्रवण कराई। उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम से भजन करने से मिलें या न मिलें, लेकिन यदि कोई सच्चे मन से रोते हुए उन्हें याद करे, तो वे अवश्य प्राप्त होते हैं।

महाराज ने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गोपियों ने नदी किनारे भगवान को अश्रुपूर्ण नेत्रों से याद किया था। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने दर्शन दिए और बंसी बजाते हुए नृत्य भी किया।कथा के दौरान पंडित भोलानाथ जी महाराज ने रासलीला, कंस वध, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और कृष्ण-बलराम की लीलाओं का भी विस्तार से वर्णन किया।इस अवसर पर पंडाल में उपस्थित मातृ शक्तियों ने महाराज जी के भजनों पर भक्तिभाव से झूम उठीं। कार्यक्रम में सोम शंकर उमर, रवि, प्रेम शंकर, प्रदीप उमर सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कॉलेज में सत्र 2026-27 की प्रवेश विवरणिका का विमोचन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें