BREAKING

Jaunpur News: बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है...

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। Tilak Dhari Post Graduate College द्वारा Indian Society of Bio Agro Chemical Sciences के सहयोग से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज 22 अप्रैल 2026 को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान संकाय के समिति कक्ष में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं विचार-विमर्श आयोजित किए गए।


इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, प्रो. एस. के. वर्मा, प्रो. रमेश सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रेम चंद, डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. विपिन कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग में श्री उदय प्रताप सिंह एवं श्री प्रकाश चंद्र गिरी का विशेष योगदान रहा। अन्य कई शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे उपायों को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने विशिष्ट अतिथियों एवं वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति वैज्ञानिक सोच और जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा ड्यूटी के संबंध में एसपी व डीएम ने ब्रीफिंग कर सम्बन्धित दिये निर्देश


Advt


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें