BREAKING

Jaunpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा ड्यूटी के संबंध में एसपी व डीएम ने ब्रीफिंग कर सम्बन्धित दिये निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी केरात, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं समस्त संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश दिये गये, उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक केंद्र पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित की जाये। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाये, जिससे किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा नकल से संबंधित साधनों को अन्दर प्रवेश न करने दिया जाये, इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक प्रबंध करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में यह भी निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाये साथ ही स्पष्ट किया गया है, कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शांति भंग की आशंका में दर्जन भर लोग गिरफ्तार


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें