BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात कारण से लगी आग, 3 मड़हा राख

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में तीन मड़हे में अचानक आग लग गई ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया आग लगने के कारण मड़हे में रखा करीब दो कुंतल गेहूं और 3 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 480 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

स्थानी थाना क्षेत्र के लपरी गांव के निवासी जयप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार उन्हे सूचना मिली की शाम उनके घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर बने तीन मडहे से धुआं निकल रहा है। इस बीच जब वह आनन फानन में अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए सामने जलता हुआ मडहा देखकर वह घबरा गए और शोरगुल मचाना शुरू कर दिए शोरगुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पंपीसेट चालू कर कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक मडहे में रखा 2 कुंतल गेहूं और तीन कुंतल भूसा जलकर राख हो गया उधर परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दे दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें