BREAKING

Jaunpur News: जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 480 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय  कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के विजयनपट्टी गांव में छापेमारी कर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के अनुसार, उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि विजयनपट्टी गांव के बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ताश के 52 पत्ते तथा फड़ पर लगे 480 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मईडीह गांव निवासी जयप्रकाश, नंदू सरोज, शिवम शर्मा, दिलीप शर्मा, रणजीत सिंह, कृष्ण शर्मा, त्रिभुवन सरोज और भोले शंकर गौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt




माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें