BREAKING

Jaunpur News: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस कार्यालय में धूमधाम से मना

जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय सीहीपुर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत के साथ हुई, जिसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है, जो कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दहेज हत्या के आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार 

इस अवसर पर जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ता अद्या प्रसाद चौबे (नहोरा), धनश्याम मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी एवं ब्रह्मदेव उपाध्याय को जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सम्मानित लोगों ने जनसंघ काल के अपने कुछ विचारों को रखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था तथा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी।

वहीं पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि देश को सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन विजय चंद पटेल ने किया। इस दौरान डॉ. अजय सिंह अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, डॉ. आलोक सिंह, अरविंद सिंह, रमाशंकर गुप्ता, स्कंद पटेल, संतोष मिश्रा, रणविजय सिंह, डॉ. अभिषेक रावत, चंद प्रकाश सिंह, हरीशचंद्र मौर्य, के पी मिश्रा, मनोज जायसवाल, सोनिया गीरी, बंदना पटेल रीतू पटेल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें