BREAKING

Jaunpur News: दहेज हत्या के आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। जमालुद्दीनपुर गांव में गत शुक्रवार की देर रात फंदे से लटककर हुए विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोपित सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मूल रूप से इसी गांव निवासी मृत विवाहिता ने दो वर्ष पूर्व अपने पड़ोसी से प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरेज भी किया था। मृतका के पिता मोहम्मद आलम ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दि था। 

गांव निवासी मुश्ताक अहमद के पुत्र मोहम्मद शहदाब का निकाह दो वर्ष पूर्व अपने ही गांव के मोहम्मद आलम की पुत्री रोजी बानो के साथ हुआ था। पति मुंबई में रहकर ट्रक चलाता है। उसकी पत्नी रोजी बानो घर पर रहती थी। संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटकता उसका शव पाया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं गिरफ्तार किए गए सास कैसरी और ससुर मुश्ताक का कहना था कि बहू उन दोनों का सम्मान और सेवा करती थी। पति पत्नी में कुछ कहासुनी के चलते उसने ऐसा घातक कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं: सीमा द्विवेदी

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें