BREAKING

Jaunpur News: लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी एसपी बनी आकृति शुक्ला पुत्री अखिलेश कुमार शुक्ला व कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी श्रेया शुक्ला शर्मा पत्नी अमित शुक्ला पुत्रवधू अखिलेश कुमार शुक्ला निवासी बर्जी कला पैतृक आवास के प्रथम आगमन पर सार्वजनिक समारोह में रविवार देर रात भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है आकृति शुक्ला ननद और श्रेया शुक्ला शर्मा भाभी है। 


प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछली शहर  परमानंद क्षेत्राधिकारी मडियाहू लालचंद पांडे सेवानि  जिला जज लाल चंद पांडे सुशील कुमार तिवारी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक कमला शंकर मिश्र पूर्व प्रमुख शीतला प्रसाद मिश्र भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक शोभनाथ पांडे पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ राम सिंगर शुक्ल पूर्व प्रधानाचार्य डॉ जयप्रकाश त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य रामचंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र बहादुर सिंह भोलानाथ मिश्र समाजसेवी बच्चा सिंह कांग्रेस नेता मंगला गुरु रतन कुमार उमर आदि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बुके और माल्यार्पण से स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में इस उपलब्धि की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को लड़कियों के प्रति अपने सोच को बदलने की आवश्यकता है।

उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पूरा मौका देना चाहिए। भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति भी आकृति शुक्ला और श्रेया शुक्ला का स्वागत किया ।अभ्यगतों का स्वागत ससुर कमलेश शुक्ला एवं अखिलेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन आकृति के बड़े पिता शेषधर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्र कांग्रेस नेता यादवेंद्र दत्त दुबे देवेंद्र मणि तिवारी दिनेश कुमार मिश्रा दीपक कुमार शुक्ला नजीर अहमद चंद्र शेखर पांडे आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें सभी आगंतुकों ने भोजन ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस कार्यालय में धूमधाम से मना 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें