BREAKING

Jaunpur News: जिले के 2303 बूथ पर भाजपा मनाएगी भीमराव अम्बेडकर जयंती : अजीत प्रजापति

Jaunpur News: BJP to Celebrate Bhimrao Ambedkar Jayanti at 2,303 Booths Across the District: Ajit Prajapati

अम्बेडकर जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके अंत्योदय के संकल्प को दोहराने का महापर्व है: सुशील उपाध्याय

नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है: बृजेश सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के नारी अभिनन्दन एवं अम्बेडकर जयंती तैयारी हेतु एक संगोष्ठी सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके उपरांत सम्पूर्ण वन्दे मातरम गीत गाया गया उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील उपाध्याय ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को हम आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके 'अंत्योदय' के संकल्प को दोहराने का महापर्व है बाबा साहेब के जयंती पर हर बस्ती, हर गांव तक पहुँचकर 'सेवा कार्य' करने हैं। हमें केवल मंचों से भाषण नहीं देना है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सुलझाना है मोदी सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच मुख्य स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वो सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे हमें जनता को बताना है कि कैसे हमारी सरकार उनके पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है।

एम एल सी बृजेश सिंह ने कहा कि आज हम सब यहाँ उस शक्ति का वंदन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो समाज की आधारशिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा इस बात को माना है कि 'नारी शक्ति' केवल एक शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है उन्होंने अम्बेडकर जयंती पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएं और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का भव्य आयोजन करें युवाओं और छात्रों के बीच बाबा साहेब के संविधान निर्माण और राष्ट्र निर्माण के योगदान पर चर्चा करें।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन बना बाबा साहव के जन्मदिवस को अपने अपने ढंग मनाती है परन्तु भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जो आज उत्तर प्रदेश मे 177516 स्थानो पर एक साथ बाबा साहेब की जयन्ती मनायेगी यह एक अपने आप में रिकार्ड भी है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहेब को सम्मान दिलाने कार्य किया है चाहे वो भारतरत्न हो या पंचतीर्थ हो या स्मारक हो या विश्व विद्यालय हो मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सशक्त कर रही हैं यह बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना और सामाजिक समरसता ही हमारा लक्ष्य है हम एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जहाँ अवसर की समानता हो और कोई भी पीछे न छूटे आज हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति देंगे बाबा साहेब का संविधान हमारी मार्गदर्शिका है और उनका जीवन हमारा संबल।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गौहर महोत्सव उमंग 2026 का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया है इसके लिए मैं जिला उपाध्यक्ष के नाते आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ आप लोग इतनी व्यस्तता के बावजूद आप कार्यकर्ताओं ने जिस ऊर्जा के साथ इस कार्यक्रम में आए वह प्रशंसनीय है आपकी मेहनत ही भाजपा की असली पूंजी है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर आंबेडकर के जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक संदीप तिवारी अजय सिंह अजय सरोज पुष्पा निषाद नीरज मौर्य परविंदर चौहान राज पटेल विनय सिंह अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेंद्र मिश्र अंशु कुशवाहा राजकेशर पाल संतोष मिश्र सुधांशु सिंह देवी प्रसाद सिंह राजेश गुप्ता आमोद सिंह घनश्याम यादव नरेंद्र उपाध्याय अमरनाथ पांडेय रागिनी सिंह अंजना सिंह प्रीति गुप्ता राखी सिंह दिग्विजय सिंह एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें