Hyderabad News: गाजियाबाद हेरिटेज रन 2026 में पैरा एथलीट ने बढ़ाया गौरव
यूथ4जॉब्स फाउंडेशन के खिलाड़ी ने हासिल किया दूसरा स्थान
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। यूथ4जॉब्स फाउंडेशन से जुड़े एक राष्ट्रीय पैरा एथलीट ने गाजियाबाद हेरिटेज रन 2026 में भाग लेकर संस्था का प्रतिनिधित्व किया। वे हैदराबाद से गाजियाबाद तक यात्रा कर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। 11 अप्रैल को शाम 6:30 बजे संपन्न हुए इस आयोजन में 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 100 से अधिक व्हीलचेयर धावक भी शामिल रहे, जो समावेशिता और समान अवसर का प्रतीक बने।
इस उपलब्धि पर एथलीट नंदकिशोर ने बताया कि आयोजन का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ था और यह बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। यूथ4जॉब्स फाउंडेशन के सशक्तिकरण मिशन को आगे बढ़ाते हुए नंदकिशोर ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। उनकी यह सफलता दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से 'फार्मर रजिस्ट्री' कराने की अपील
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

